प्रधान मंत्री किसान मानधन पेंशन योजना | Kisan Mandhan Yojana
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना (Kisan Mandhan Yojana) का प्रारंभ किया है। उन्होंने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक बहुत अच्छा कदम उठाया है। किसानों को इससे बहुत लाभ होगा।18 से 40 आयु वर्ग के किसानों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। जब किसान की आयु 60 वर्ष पार होगी तो उसे ₹3000 मासिक पेंशन मिलती रहेगी। इस लेख में आपको योजना की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी | आप ये भी जानेंगे के किसान मानधन योजना के लिए Registration कैसे करें
प्रधान मंत्री किसान पेंशन योजना का उद्देश्य –
- प्रधान मंत्री किसान पेंशन योजना का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का किसानों को पेंशन द्वारा लाभ प्रदान करना है।
- इस योजना के तहत 10 से 15 करोड़ किसानों को शामिल करने की बात तय की गई है।
- इस योजना के कारण किसानों को मनोबल मिलेगा
योजना की कुछ महत्वपूर्ण शर्तें
- पति-पत्नी दोनों हो सकते हैं योजना में शामिल शर्त ये रहेगी की दोनों को अपना अंशदान अलग अलग से देना होगा
- यदि किसान की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो Pension उसकी पत्नी को मिलेगी।
Kisan Mandhan Yojana Online Registration कॉमन सर्विस सेण्टर के माध्यम से करवाया जा सकता हे |
केंद्र सरकार द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के कुछ लाभ –
- किसान की यदि मृत्यु हो जाये तो पेंशन का 50% उसकी विधवा पत्नी को मिलेगा यदि वो पहले से ही किसी भी योजना से लाभ नही उठा रही हो।
- प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना में लगाया गया सारा पैसा सीधा बैंक अकाउंट में ही जमा कराया जायेगा।
- इस योजना का लाभ सिर्फ लघु व सीमांत किसानों के लिए ही नही है बल्कि इस योजना में सरकार ज़्यादा से ज़्यादा किसानों को जोड़कर अधिक से अधिक लाभ देना चाहती है।
- किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान होगी, और मृत्यु दर में कमी आएगी जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था में अच्छी बढ़ोतरी होगी।
आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड | आवेदक का आधार कार्ड मोबाइल से लिंक होना चाहिए.
- किसान और उसकी पत्नी का नाम और जन्म तिथि.
- जमीन की खसरा और खतौनी की नकल .
- बैंक खाता और बैंक IFSC/MICR कोड की जानकारी
- किसान का मोबाइल नंबर उसके बैंक अकाउंट और आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.
प्रधान मंत्री किसान मानधन पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन ,आवेदन फॉर्म
प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना में आवेदन के लिए पहले मानधन की वेबसाइट पर जाए https://maandhan.in
इसके बाद “Services -> New Enrollment” लिंक पर क्लिक करें|

अब एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको सेल्फ एनरोलमेंट लिंक पर क्लिक करना है | इसके बाद आप पंजीकरण कर सकते हैं

आपके पास मोबाइल नंबर से लॉगिन करने की सुविधा होगी | अपना मोबाइल नंबर डालकर प्रोसीड पर क्लिक करें उसके बाद आपको अपना ना ईमेल आईडी कैप्चा कोड भर कर जनरेट ओटीपी लिंक पर क्लिक करना है
सही ओटीपी भरने के बाद प्रोसीड लिंक पर क्लिक करें | अब आप लॉगिन कर जाओगे और डैशबोर्ड खुल जाएगा
डैशबोर्ड पर आने के बाद आपको एनरोलमेंट लिंक पर जाना है और उसके बाद “Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana” पर क्लिक करें
अब अगले पेज में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा
मांगी गई सारी जानकारी सही से भर कर फॉर्म सबमिट कर दें और “सब्सक्राइबर आईडी” संभाल के रख लीजिए
